उद्देश्य व लक्ष्य

  • भारतीय भाषा संस्थान भाषा के मामलों में केंद्र व राज्य सरकारों को सलाह एवं सहायता प्रदान करता है।.
  • संस्थान विषयवस्तु व कॉर्पस निर्माण द्वारा सभी भारतीय भाषाओं के विकास में योगदान देता है।
  • यह गौण, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी भाषाओं का प्रलेखीकरण व उनका संरक्षण करता है।
  • भारतीय भाषा संस्थान 15 भारतीय भाषाओं में द्वितीय-भाषा शिक्षार्थियों को शिक्षण देकर भाषाई सद्भाव को बढ़ावा देता है।

एक अप्रतिम संस्था

अपने अस्तित्व के गत 32 सालों में इस संस्थान ने विविध विषयों पर कार्य किया है। भारतीय भाषा संस्थान विविध विचारों के सम्मिश्रण हेतु उन विषयों के लिए एक उत्प्रेरक का कार्य करता है जो पारंपरिक रूप से परस्पर विरोधी माने जाते हैं। वर्तमान काल में इस प्रकार के संगम अधिक प्रत्यक्ष हैं। वस्तुतः ऐसे व्यापक अतिव्याप्त क्षेत्रों की सीमारेखाओं पर अनगिनत कर्मचारी हैं जो मानव एवं प्रकृति के अध्ययन के दृष्टिकोणों के जनक हैं। अनभिज्ञ छात्रों के रूप में हमें शीघ्र अहसास होता है कि ये घटनाएँ भाषा, समाज व संस्कृति की परस्पर संबद्ध शक्तियों के रहस्य को उजागर करने में राह दिखाती हैं।